वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा के कद्दावर नेता विधायक ऊंटवाल का दिल्ली में निधन -

भाजपा के कद्दावर नेता विधायक ऊंटवाल का दिल्ली में निधन

1 min read

🔳 रतलाम जिले से रहा है काफी लगाव

🔳 पार्षद से सांसद तक का सफर किया तय

हरमुद्दा

रतलाम/ भोपाल, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश के आगर विधानसभा से विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। ब्रेन हेमरेज होने पर इंदौर में उपचार चल रहा था स्थिति गंभीर होने पर उनका दिल्ली के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है ।

विधायक श्री ऊंटवाल का रतलाम जिले से भी जुड़ाव रहा है, वे जिले के आलोट क्षेत्र से विधानसभा रहे। विधायक श्री ऊंटवाल के निधन की खबर मिलते ही भाजपाइयों में शोक छा गया।

धार जिले के बदनावर में हुआ उनका जन्म

1963 में धार जिले के बदनावर में जन्मे श्री ऊंटवाल ने 1986 में पार्षद का चुनाव जीतकर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उस समय 23 वर्ष के थे। पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे। वह 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था।

मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त

श्री ऊंटवाल के असमय निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने गहन दुख व्यक्त किया है।

रहे विभिन्न पदों पर

🔳 2014 वह देवास निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सज्जन सिंह वर्मा को हराकर 16 वीं लोक सभा के लिए चुने गए।

🔳 2005–2007 मध्य प्रदेश सरकार में एससी आयोग के सदस्य चुने गए

🔳 1992–1995 बीजेपी मंडल के अध्यक्ष

🔳 1988 – 2003, 2008 – July 2014 वह चार बार मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे

🔳 1986–1988 एक काउंसलर के रूप में चुने गए

🔳 सितंबर 2014 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।

🔳 सितंबर 2014 श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य नियुक्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *