वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महिलाएं अग्रसर हुई आत्मनिर्भरता तथा समृद्धि की ओर -

महिलाएं अग्रसर हुई आत्मनिर्भरता तथा समृद्धि की ओर

🔲 महिलाओं द्वारा संचालित तेजस्वी केफे की शुरुआत

हरमुद्दा
रतलाम, 12 फरवरी। रतलाम नगर निगम परिसर में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले तेजस्वी कैफे का शुरुआत बुधवार को हुई। कलेक्टर रुचिका चौहान, यास्मीन शेरानी द्वारा फीता काटकर किया गया।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी 10 महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे तेजस्वी कैफे में स्वल्पाहार तथा भोजन उचित दरों पर आमजन को मिल सकेगा। इस कैफे के जरिए गरीब कमजोर वर्गों की महिलाएं अपनी आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर हुई है।
तेजस्वी कैफे के लिए नगर निगम द्वारा महिला समूह को रेंट पर स्थान उपलब्ध कराया गया है। कैफे के लिए फर्नीचर, बर्तन तथा अन्य सामग्री महिला समूह द्वारा अपनी बचत राशि से जुटाई गई है।

IMG_20200212_163416

समूह की अध्यक्ष सफिया कुरेशी है, सचिव हेमलता मिश्रा है। सदस्यों में आशा मंडावरा, सोनम प्रजापति, लता जायसवाल, योगिता, शीला गवई, पिंकी दुबे, परवीन खान तथा तस्लीम खान सम्मिलित हैं। यह सभी महिलाएं रतलाम के नयागांव क्षेत्र की रहने वाली है।
कैफे का संचालन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। यहां पर चाय, कचोरी, समोसा, नमकीन, मिठाई इत्यादि के अलावा उचित दर पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शुभारंभ अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, राजेश पुरोहित, शेरू पठान भी उपस्थित थे।

IMG_20200212_163524

आगे भी किए जाएंगे इस कड़ी में कार्य

कलेक्टर ने बताया कि जिले में गरीब एवं कमजोर वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत केफे संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में आगे और भी कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *