वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिग्गजों को पछाड़कर सांसद शर्मा बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष -

दिग्गजों को पछाड़कर सांसद शर्मा बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

हरमुद्दा
दिल्ली/ भोपाल,15 फरवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को सौपी। पार्टी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय महा सचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। अचानक हुए सियासी घटनाक्रम में भाजपा ने राकेश सिंह को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हटा दिया है।

उल्लेखनीय है नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा पहली बार खजुराहो से पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए है। श्री शर्मा राष्ट्रीय स्वयं संघ को काफी करीबी माना जाता है और उनकी नियुक्ति काफी चौंकाने वाली है। अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रदेश के कई दिग्गजों को पछाड़ कर श्री शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की है। श्री शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है।

संगठन पर मजबूत पकड़

श्री शर्मा की संगठन पर काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग युवा मोर्चा में श्री शर्मा लंबे समय तक सक्रिय रहे है। श्री शर्मा की नियुक्त के बाद युवाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *