वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर बना रही अपना विशिष्ट स्थान : कलेक्टर -

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर बना रही अपना विशिष्ट स्थान : कलेक्टर

🔲 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में हुए आयोजन

🔲 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की गई सम्मानित

हरमुद्दा
रतलाम, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रतलाम में भी कई आयोजन हुए । इस दौरान महिला बाल विकास विभाग तथा भारतीय डाक विभाग रतलाम संभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सम्मिलित होकर कहा कि आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर अपना विशिष्ट स्थान बना रही है। महिला पुरुष में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

भारतीय डाक विभाग रतलाम संभाग कार्यालय द्वारा स्थानीय लायंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, पूर्व विधायक संगीता चारेल तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

महिलाएं अपने स्वास्थ्य का रखें ध्यान : डॉ. जोशी

डॉ. लीला जोशी ने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। अपने परिवार, समाज तथा कर्तव्य स्थलों पर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह करें। ऐसे कार्य करें कि मिसाल कायम हो।

प्रत्येक क्षेत्र में दे रही अपना योगदान : श्रीमती शेरानी

श्रीमती शेरानी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और ताकत से आगे आ रही हैं। सकारात्मकता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं।

प्रत्येक कार्य करने में सक्षम है महिलाएं : श्रीमती चारेल

श्रीमती चारेल ने कहा कि महिलाएं विकास के क्षेत्र में प्रत्येक कार्य को करने में सक्षम है। वह अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। कार्यक्रम में अधीक्षक डाक विभाग प्रदीप श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी का विशेष रूप से सम्मान किया गया

महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में डाक विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण डाइजेस्ट के संपादक खुशालसिंह पुरोहित भी उपस्थित थे।

महिला बाल विकास विभाग का आयोजन

IMG_20200308_192359

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान, सुश्री अदिति दवेसर, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुनीता यादव, सहायक संचालक अंकिता पंड्या तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

IMG_20200308_192423

कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा कौशल उन्नयन में प्रशिक्षण लिया जा रहा है। साथ ही वह लड़कियां भी सम्मानित हुई जो पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती प्रशिक्षण में शामिल है। संचालन प्रेरणा तोगड़े ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *