वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन : तीन दशक पुराना नियम लॉक डाउन में कारगर -

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन : तीन दशक पुराना नियम लॉक डाउन में कारगर

🔲 गड़बड़ियों के चलते किया था उसे बंद

🔲 घर भर के भीड़ जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं जांचने

🔲 तब रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होता था उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्र

🔲 उत्तर पुस्तिकाओं के होलोक्राफ्ट स्टीकर पर हुई क्षति तो होगी कार्रवाई।

हरमुद्दा
रतलाम, 21 अप्रैल। तीन दशकों में पहली बार एक बार फिर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मूल्यांकन कर्ताओं द्वारा घर पर किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तीन दशक पुराना नियम लॉक डाउन में कारगर साबित होगा। मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 22 अप्रैल से किया जाएगा माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं पर लगे होलोक्राफ्ट को क्षति पहुंचाई तो कार्रवाई होगी।

जिन्होंने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा बीते एक दो दशक में दी है, उन्हें तो पता भी नहीं होगा कि तीन दशक पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जानकारों द्वारा घर पर भी किया जाता था। उस समय बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकनकर्ताओं को घर पर मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं दी जाती थी। उस समय रतलाम में रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरपुस्तिका वितरण केंद्र होता था। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में मूल्यांकनकर्ता के घर के सभी सदस्य लाल शाही का पेन लेकर मूल्यांकन के लिए भीड़ जाते थे।

तब उठने लगे सवालिया निशान

मूल्यांकन पर जब सवालिया निशान उठने लगे और मूल्यांकन की जब यह पोल पट्टी खुली तो माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घर पर मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भी जाना बंद कर दी गई। साथ ही मूल्यांकनकर्ताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं भी मुहैया कराई जाने लगी।

इस बार घर घर होगा मूल्यांकन

लॉकडाउन में मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का गृह मूल्यांकन करा रहा है। इस संबंध में मंडल ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह मूल्यांकन 22 अप्रैल से बाद शुरू होगा।

IMG_20200421_122523
मूल्यांकन केंद्र अधिकारी सुभाष कुमावत की हरमुद्दा सेे चर्चा

यह रहेगी व्यवस्था रतलाम में

🔲 उत्तर पुस्तिका वितरण केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय को पूरी तरीके से सेनीटाइज किया जाएगा।

🔲 उत्तर पुस्तिका वितरण करने वाले सभी लोग मास्क व हैंड ग्लोब्स पहने रहेंगे।

🔲 1 घंटे में 10 लोगों को वितरित की जाएगी उत्तरपुस्तिकाएं

🔲 सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ध्यान

🔲 तकरीबन 100 मूल्यांकनकर्ताओं को दी जाएगी उत्तर पुस्तिकाएं हर दिन।

🔲 सभी मूल्यांकनकर्ता रतलाम के ही रहेंगे

🔲 पहले जिले भर के मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी

🔲 योजनाबद्ध तरीके से रतलाम के ही 350 से अधिक मूल्यांकन कर्ताओं को सूचित किया गया है।

🔲 450 उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएगी हरेक को

🔲 335 मूल्यांकनकर्ता 10 दिन में जांचेंगे डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाएं

🔲 मूल्यांकनकर्ताओं को उत्तरपुस्तिकाओं के होलोक्राफ्ट स्टीकर हटाए बिना जांच करनी है।

🔲 किसी भी उत्तरपुस्तिका का होलोक्राफ्ट स्टीकर क्षतिग्रस्त पाए जाने पर मूल्यांकनकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी।

🔲 इसके बाद वे ओएमआर शीट में उप मुख्य परीक्षक के सामने अंक भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *