वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे 'दुनिया' को 'प्रेमरोगी' बनाने वाला 'दीवाना' हो गया 'रफू चक्कर' -

‘दुनिया’ को ‘प्रेमरोगी’ बनाने वाला ‘दीवाना’ हो गया ‘रफू चक्कर’

1 min read

🔲 हेमंत भट्ट

‘दुनिया’ को ‘सागर’ सी गहराई वाली अदाकारी से अभिभूत कर मुस्कुराहट बिखेरने वाले ऋषि कपूर अलविदा कह गए। वे एक ऐसे ‘प्रेमरोगी’ थे, जिन्होंने ‘प्रेमग्रंथ’ की ‘सरगम’ को सारे जहां में गुंजाया। ऐसे मस्तमौला अभिनेता का ‘कर्ज’ उतारना असंभव है।

IMG_20200430_191704

अपनी अदाकारी से ‘दीवाना’ बनाने वाले ऋषि कपूर ‘खेल खेल में’ इस तरह चले जाएंगे, किसी ने सोचा नहीं था। सच्चाई की राह पर ‘दामिनी’ का साथ देने के लिए ‘हिना’ को ‘चांदनी’ सा बिखेर दिया। ऐसा ‘अजूबा’ केवल ऋषि कपूर की कर सकते हैं।

सिने जगत का ‘नगीना’ करोड़ों फिल्म प्रेमियों का ह्रदयसम्राट था। साथी कलाकारों के साथ जिंदादिली से ‘याराना’ निभाने थे, मगर जिंदगी की असली ‘बंजारन’ को मझधार में छोड़कर ‘रफूचक्कर’ हो गए।

🔲 हरमुद्दा परिवार की ओर भावभरी श्रद्धांजलि

IMG-20200430-WA0169

चॉकलेटी हीरो : एक परिचय

ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में सैकड़ों फ़िल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। ऋषि कपूर अभी तक बॉलीवुड में एक सक्रिय अभिनेता रहे। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दोनो ही बॉलीवुड अभिनेता हैं।

शिक्षा, शादी और परिवार

ऋषि कपूर ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने भाईयों के साथ कैंपियन स्कूल, मुंबई और उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की। ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर से हुई है। उल्लेखनीय है कि ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। उसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है। बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी हैं।

फिल्मी सफर का अर्धशतक

फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रुचि रखते थे। उन्होंने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं।

पत्नी के साथ एक दर्जन फिल्में

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1970-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। उन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं। ऋषि ने अपनी पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया है।

फिल्म का निर्देशन भी

अभिनय की दुनिया में तहलका मचाने के बाद ऋषि ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म आ अब लौट चलें निर्देशित की।

नायक को खलनायक देख हतप्रभ हुए प्रेमी

ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से हमेशा ही रोमांटिक किरदार को निभाया था, लेकिन फिल्म अग्निपथ में उनके खलनायक के किरदार को देख सभी हतप्रभ रह गए। ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *