वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे युवाओं ने पॉकेट मनी से वितरित किए मास्क -

युवाओं ने पॉकेट मनी से वितरित किए मास्क

🔲 कोरोना संक्रमण महामारी से बचाओ अभियान चलाया

हरमुद्दा

रतलाम, 9 मई। सृष्टि समाज सेवा समिति के सदस्यों ने अपनी पॉकेट मनी से 300 मास्क वितरित किए। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
कोरोना संक्रमण महामारी के बीच शहर में कुछ दैनिक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के साथ समय सीमा छूट प्रशासन द्वारा जारी की गई है। जिससे नागरिक बाजार में खरीदारी एवं आवश्यक कार्यो के लिए पहुंच रहे हैं।

 

IMG_20200505_180025

सुबह जब समिति के सदस्य को यह बात पता चली की काफी लोग बिना मास्क लगाए है। ज्यादातर श्रमिक जो अपने कार्य स्थलों की ओर जा रहे थे। तभी समिति सदस्यो ने फोन के माध्यम से एक दूसरे से चर्चा कर एकत्रित हुए।

चौराहे पर श्रमिकों को वितरित किए मास्क

IMG_20200509_132018

इसकी जानकारी समिति के पदाधिकारियों को दी लेकिन समिति के पास फण्ड की उपलब्धता नहीं होने की जानकारी मिली। तभी युवाओं ने निर्णय लिया की हम अपनी पॉकेट मनी से मास्क ख़रीदेंगे और वितरित करेंगे।
बस इसी उद्देश्य ओर परहित मानव सेवा का संकल्प लेकर मुख्य चौराहों पर जाकर श्रमिकों एवं रोज की आवश्यक वस्तुओं में श्रम करने में लगे मज़दूरों को मास्क वितरण किए। साथ ही काफी नागरिक जो बिना मास्क के घूम रहे थे। उन राहगीरों को भी मास्क दिए, जिनके पास नहीं थे।

समझाइश देकर समिति सदस्यों ने किया आह्वान

सदस्यों ने समझाइश देते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि घर से निकलते वक्त मास्क या कपड़ा मुंह पर बांध कर निकले, जिससे संक्रमण से बचा जा सके एवं अनावश्यक वस्तुओं को न छुएं। सोशल डिस्टेंस का पालन करें वाहनों का अनावश्यक उपयोग न करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर सृष्टि समाज सेवा समिति के सतीश टाक, सुनील मालवीय, योगेश पाटिल, अरुण कामले ,अंशुल सोनी, विनय सोनी, पंकज टाक, अर्पित उपाध्याय, महेंद्र बारूपाल, आयुष वाना सहित आदि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *