वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दिलाई 20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ -

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दिलाई 20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ

हरमुद्दा

भोपाल, 02 जुलाई। गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। केबिनेट मंत्री के रूप में गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा, विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने शपथ ली।

यह बने राज्यमंत्री

राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिरिराज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओ.पी.एस. भदौरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

यह थे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता थावरचंद गेहलोत, केन्द्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर सहित राज्य मंत्री मण्डल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *