वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित -

नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित

1 min read

हरमुद्दा

भोपाल, 02 जुलाई। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रि-परिषद के नवनियुक्त 20 केबिनेट मंत्रियों और 8 राज्य मंत्रियों को तात्कालिक रूप से मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक 1 में 5 जुलाई तक के लिए कक्ष आवंटित किए गए हैं।
केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव को कक्ष क्रमांक 546, बिसाहूलाल सिंह को 545, विजय शाह को 516, जगदीश देवड़ा को 544, यशोधरा राजे सिधिया को 540, भूपेन्द्र सिंह को 543, एदल सिंह को 542, बृजेन्द्र प्रताप सिंह को 541, विश्वास सारंग को 538, डॉ. प्रभुराम चौधरी को 535, इमरती देवी को 537, प्रद्युमन सिंह तोमर को 534, महेन्द्र सिंह सिसोदिया को 536, प्रेमसिंह पटेल को 520, ओम प्रकाश सकलेचा को 519, उषा ठाकुर को 518, अरविंद भदौरिया को 517, मोहन यादव को 515, हरदीप सिंह डंग को 514 और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को कक्ष क्रमांक 513 आवंटित किया गया।

राज्य मंत्रियों के कक्ष

राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को वल्लभ भवन क्रमांक एक में कक्ष क्रमांक 327, इंदर सिंह परमार को 213, राम खेलावन पटेल को 241, राम किशोर कांवरे को 242, बृजेन्द्र सिंह यादव को 228, गिर्राज डण्डोतिया को 227, सुरेश धाकड़ को 145 एवं ओ.पी.एस. भदौरिया को कक्ष क्रमांक 130 आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *