वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस की मार, 28 हुए शिकार, आइसोलेशन वार्ड में चल रहा उपचार -

कोरोना वायरस की मार, 28 हुए शिकार, आइसोलेशन वार्ड में चल रहा उपचार

🔲 लक्कड़पीठा से सर्वाधिक 8 लोग संक्रमित

हरमुद्दा
रतकम, 30 अगस्त। कोरोना वायरस संक्रमण की मार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 28 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या इतनी बढ़ रही है कि 3 अंकों का आंकड़ा छोड़कर 4 अंकों में जाने वाली है।
जनसंपर्क विभाग की पीआरओ शकील खान ने बताया कि रविवार को रतलाम की शिव शंकर कॉलोनी जावरा फाटक के 16 वर्षीय बालक, अलकापुरी जन शिक्षा संस्थान के पीछे के 54 वर्षीय पुरुष तथा 30 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी गुप्ता कॉमर्स कोचिंग क्लास के पास के 43 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा की 75 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, इंद्रलोक नगर के 52 वर्षीय पुरुष, नाहरपुरा की 48 वर्षीय महिला, जवाहर नगर के 63 वर्षीय पुरुष, नया गांव की 35 वर्ष की महिला, रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट के 65 वर्षीय पुरुष, नामली मंडी के पास की 52 वर्षीय महिला, भाटों का वास की 25 वर्ष की महिला, बोहरा कांप्लेक्स फ्रीगंज की 55 वर्षीय महिला, गिरनार अपार्टमेंट शास्त्री नगर की 18 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, धामनोद के 29 वर्षीय पुरुष, ग्राम पल्दूना की 28 वर्षीय महिला, ग्राम कलालिया के 26 वर्षीय पुरुष, आलोट के वार्ड नंबर 13 के 29 वर्षीय पुरुष, बोदीना के 35 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *