बारिश बाढ़ में आमजन को राहत के लिए रतलाम में बनाए 8 आश्रय स्थल
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 30 अगस्त। अति वृष्टि के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने एवं आपदा प्रबंधन के लिए नगर निगम में नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ ही अतिवृष्टि के दौरान नागरिकों के आश्रय के लिए 8 आश्रय स्थल बनाए गए है।
आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य के लिये नगर निगम में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 07412-270563 है नियंत्रण कक्ष में उपयंत्री एवं सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यहां है आश्रय स्थल
नागरिकों के आश्रय के लिए 8 आश्रय स्थल गांधीनगर कम्युनिटी हॉल, ईश्वर नगर विद्यालय भवन, शैरानीपुरा जमातखाना, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, धीरजशाह नगर रॉयल हॉल, भवन निर्माण कला केन्द्र बिरियाखेड़ी तथा श्री जैन उ.मा.विद्यालय सागोद रोड बनाए गए है। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।