वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम नगर निगम एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का कोरोनावायरस से निधन -

रतलाम नगर निगम एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का कोरोनावायरस से निधन

हरमुद्दा

रतलाम, 5 सितंबर। रतलाम जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही कोरोना से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। श्री त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे।

जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी 60 वर्षीय का कोरोना से संक्रमित होने से उपचार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस बीच शनिवार सुबह 11.30 विष्णु त्रिपाठी कोरोना से जंग हार गये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी एवं सिखवाल ब्राह्मण समाज में शोक की लहर छा गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत इंदौर में अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *