वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगर परिषद् धामनोद के वार्ड आरक्षण की कार्रवाई -

नगर परिषद् धामनोद के वार्ड आरक्षण की कार्रवाई

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 9 सितंबर। नगर परिषद् धामनोद के आम निर्वाचन 2020-21 के लिए बुधवार को वार्ड आरक्षण की कार्यवाई कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड द्वारा संपन्न की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जमुना भिडे, एस.डी.एम. रतलाम ग्रामीण एम.एल. आर्य तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड आरक्षण की कार्यवाई के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित (महिला), वार्ड 2 अनारक्षित, वार्ड 3 अन्य पिछडा वर्ग (महिला), वार्ड 4 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड 7 अन्य पिछडा वर्ग (महिला), वार्ड 8 अनारक्षित (महिला), वार्ड 9 अनुसूचित जाति, वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 11 अनारक्षित (महिला), वार्ड 12 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 13 अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड 14 अनुसूचित जनजाति तथा वार्ड 15 अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *