वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगर पालिका शाजापुर के वार्डो के आरक्षण की हुई कार्रवाई -

नगर पालिका शाजापुर के वार्डो के आरक्षण की हुई कार्रवाई

1 min read

हरमुद्दा
शाजापुर, 9 सितंबर। मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के अधीन जिले के नगर पालिका शाजापुर के वार्डो के आरक्षण की कार्रवाई बुधवार को कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा सम्पन्न की गई।

जनगणना वर्ष 2011 की नगर पालिका शाजापुर के कुल 29 वार्डो के लिए वार्डवार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण की गई। सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के उपरांत वार्ड क्रमांक 01 महर्षि अरविन्द वार्ड- अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक 02 पण्डित प्रभागचन्द्र शर्मा वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 03 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 04 डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 05 अब्दुल कलाम आजाद वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 06 शिवाजी वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 07 सरदार पटेल वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 8 डॉक्टर अम्बेडकर वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 09 जवाहर वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 10 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 11 पं.बालकृष्ण शर्मा‘नवीन’ वार्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 महाराणा प्रताप वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 13 विवेकानन्द वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 14 चांदमल राम वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 15 गुरू नानक देव वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 16 हरदेव वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 17 तिलक वार्ड – अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 18 जीवाजी राव वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 19 महात्मा गांधी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 20 किशोरभाई त्रिवेदी वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 21 कमला नेहरू वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 22 चित्रगुप्त वार्ड- अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 23 शंकरराव ठाकरे वार्ड- अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 24 पं.चन्द्र शेखर भट्ट वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक 25 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक 26 राधास्वामी वार्ड – अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 27 कुशाभाउ ठाकरे वार्ड – अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 28 चिमनलाल जैन वार्ड- अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 29 नरेश मेहता वार्ड- अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

IMG_20200909_200358

यह थे मौजूद

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं आमजन सहित अनुविभागीय अधिकारी एसएल सोलंकी, परियोजना अधिकारी डूडा एवं सीएमओ शाजापुर भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed