वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे माता-पिता के साथ फरीदाबाद जाने वाली युवती ने गायब होकर मॉल से लगाई छलांग -

माता-पिता के साथ फरीदाबाद जाने वाली युवती ने गायब होकर मॉल से लगाई छलांग

1 min read

🔲 एक पखवाड़े के पहले हुई थी शादी

🔲 दुर्घटना में पति का हो गया है निधन

हरमुद्दा
इंदौर, 11 सितंबर। माता-पिता के साथ फरीदाबाद जाने वाली युवती ने गायब होकर मॉल से छलांग लगा ली। उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एक पखवाड़े पहले युवती ने शादी की थी। कुछ दिन पहले दुर्घटना में पति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में विजय नगर थाना क्षेत्र के सी 21 मॉल में एक युवती ने तीसरी मंजिल से खड़े होकर छलांग लगा दी। माल के कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक वह जमीन पर जा गिरी थी। कर्मचारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विजयनगर पुलिस जांच के लिए पहुंची। जानकारी में युवती का नाम सानिया निवासी फरीदाबाद आया है। वह अपने माता व पिता के साथ फरीदाबाद जा रही थी।

एक पखवाड़े पहले की थी लव मैरिज

युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसके पिता का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने पिता को अस्पताल बुलाकर घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार सानिया ने एक पखवाड़े पहले ही उज्जैन निवासी शुभम खंडेलवाल से लव मैरिज की थी। पति की मौत के बाद माता पिता उसे फरीदाबाद ले जा रहे थे।

बहाना बनाकर हुई थी गायब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सानिया माता-पिता के साथ एयरपोर्ट जाने के लिए सुबह निकली थी। जहां बेटी ने माता पिता को ज्यूस पीकर आने का कहा था। जिसके बाद से वह गायब हो गई थी। पुलिस ने जब उसके पिता को कॉल किया तो वह एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे।

तब से थी सानिया सदमे में

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ठेकेदार शुभम खंडेलवाल की मौत दुर्घटना में हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले ही शुभम ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाली सानिया के साथ चिंतामन मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शुभम की मौत के बाद से ही सानिया सदमे में थी। सानिया के आत्मघाती कदम उठाने के बाद परिवार के लोग सकते में आ गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *