वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं होगी महिला दिवस पर -

महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं होगी महिला दिवस पर

हरमुद्दा डॉट कॉम
रतलाम। महिला के लिए स्वास्थ,शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रबल प्रयास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा। 8 मार्च को हर उम्र की महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 9 मार्च को पुरस्कार वितरण होगा। समाजसेवी अदिति दवेसर ने बताया प्रबल सामाजिक संस्था एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के बैनर तले दो दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय इंद्रा नगर (आर्य समाज मंदिर) में 8 मार्च को 12 बजे आयोजित होगी। विजेताओं को 9 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, बाधा दौड, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ एवं वरिष्ठ महिलाओ के लिए भी खेल आयोजित होंगे।
नेत्री श्रीमती दवेसर ने बताया कि महिलाएं परिवार में ही उलझ कर रह जाती है। इस आयोजन से महिलाएं अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचान पाएगी और कई प्रतिभा उभर कर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed