वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दुविधा / सुविधा : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मृतक का पोस्टमार्टम ! दुर्घटना के कारण हुई मौत या वायरस के कारण, लगाएंगे पता -

दुविधा / सुविधा : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मृतक का पोस्टमार्टम ! दुर्घटना के कारण हुई मौत या वायरस के कारण, लगाएंगे पता

🔲 ठीक होकर जा रहा था एंबुलेंस से घर और हो गया एक्सीडेंट

हरमुद्दा
रतलाम, 17 सितंबर। प्रदेश में पहली बार एक कोरोना पॉजिटिव मृतक के मरने का कारण स्पष्ट करने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक मंदसौर का निवासी था। पुलिस को यह स्पष्ट करना है कि व्यक्ति की मौत दुर्घटना के कारण हुई है या कोरोना पॉजिटिव होने के कारण।

जानकारी के अनुसार मंदसौर निवासी ईश्वर लाल मेघवाल 65 वर्षीय को पैरालिसिस अटैक के चलते मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के बाद ईश्वरलाल जिला अस्पताल से ठीक होकर एंबुलेंस द्वारा अपने घर जा रहे था कि इस दौरान रास्ते में एक ट्रक से उनकी एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। जिसमें ईश्वरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने उदयपुर रेफर कर दिया था। लेकिन परिजनों के अनुसार उदयपुर के इलाज से परिवार का कोई भी सदस्य संतुष्ट नहीं था। उसके बाद परिजनों ने ईश्वरलाल को पुनः मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती करवाया।

रतलाम में हुई उपचार के दौरान मौत

इस दौरान ईश्वरलाल के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी कोरोना जांच करवाई। जांच में ईश्वरलाल कोरोना पॉजिटिव पाये गए। इसके बाद ईश्वरलाल को डॉक्टरों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां गुरुवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस की दुविधा और सुविधा

पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस इस मामले में दुविधा में है कि ईश्वर की मौत का कारण कोरोना वायरस या सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह है। जिसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया गया। यह प्रदेश का पहला मामला है, जहां एक कोरोना पॉजिटिव मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *