वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गलत नीतियों का विरोध : रनिंग स्टाफ में रोष, कभी भी हो सकता है चक्का जाम -

गलत नीतियों का विरोध : रनिंग स्टाफ में रोष, कभी भी हो सकता है चक्का जाम

🔲 कर्मचारियों ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

🔲 जोरदार की नारेबाजी

हरमुद्दा
रतलाम, 19 सितंबर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल मंत्री मनोहर बारोट सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ह्रदेश पांडे व हरीश चंदवानी के नेतृत्व में शनिवार को जन जागरण अभियान के तहत रतलाम रेलवे स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

कर्मचारी विरोधी नीतियां बर्दाश्त नहीं

मंडल मंत्री मनोहर बारोट ने कहा कि इस केंद्र सरकार की नीतियों को रेल कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। जहां रेल बेचने की बात कर रहे हैं, वहीं 2004 के बाद न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर दिया गया है। रेल कर्मचारियों को केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय की गलत नीतियां व गलत आदेश के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है हम रेल नहीं बेचने देंगे इस बात पर सभी को एकजुट रहे। रनिंग स्टाफ में काफी रोष है। कभी भी चक्के जाम कर सकते हैं।

5 मिनट का किया ब्लैक डाउन

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर शनिवार को सभी वेस्टर्न रेलवे इंप्लाइज यूनियन के साथी एवं रेल कर्मचारी अपने अपने घर की लाइट रात्रि 8:00 से 8:05 तक बंद रखकर ब्लैक डाउन किया गया।

कूटनीति के खिलाफ सभी रेल कर्मचारी एकजुट

मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि इस केंद्र सरकार की कूटनीति के खिलाफ सभी रेल कर्मचारी एकजुट होंगे। सभा को मनीष जोशी, दिनेश पारीक, नितिन कलंकी, अविनाश त्रिपाठी एवं सुशील मिश्रा ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद

युवा समिति के सचिव दीक्षांत पंड्या, अध्यक्ष गौरव, शांति महिला समिति की सचिव रंजीता वैष्णव, रेवंतीलाल मीणा, लोकेंद्र व्यास, राकेश दबई यातायात शाखा से रोशन खान, विनोद मातोडिया, कपिल गुर्जर, रोहित देशबंधु, आशीष नागदे, निलेश मीणा, कालू सिंह वसुनिया, जे.पी. सिंह, एम एस भाटी, आशीष अरनेशट, सुरेश जाट, कमल यादव, रनिंग शाखा के कुलदीप सिंह चौहान, सुशील मिश्रा, सुरेंद्र यादव, राजेश डागी, इरफान कुरैशी, शैलेंद्र, मनीष शर्मा, विनीत शर्मा, गजाधर पांडे, रवि कटारा, रवि यादव, आशीष यादव, गणेश शर्मा, मनीष शर्मा, सत्येंद्र यादव मौजूद थे। आभार सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *