वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे फिर मानसून मेहरबान : जिले में 43 इंच से अधिक बरसे बदरा -

फिर मानसून मेहरबान : जिले में 43 इंच से अधिक बरसे बदरा

1 min read

🔲 कोहरे के बावजूद बारिश

🔲 सैलाना में सर्वाधिक 53 इंच बारिश

🔲 आलोट में सबसे कम 31 इंच

हरमुद्दा
रतलाम, 24 सितंबर। सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी फिर मानसून मेहरबान हैं। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर मालवा में भी देखने को मिल रहा है। कोहरा होने के बावजूद बारिश का दौर चल रहा है। जबकि कोहरा संकेत देता है कि मानसून की विदाई हो गई है।

बारिश का दौर फिर से चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है वहीं आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सड़कें खुदी हुई है। इस वजह से चारों ओर कीचड़ बना हुआ है।

अब तक जिले में 43 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। सर्वाधिक सैलाना विकास खंड में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। वही सबसे कम आलोट विकासखंड में 31 इंच बारिश दर्ज की गई है। जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 24 सितंबर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 1079.3 मिलीमीटर ( 43 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है।

ताल में 94 मिमी बारिश दर्ज

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के गुरुवार सुबह तक आलोट में 8 मिलीमीटर, जावरा में 39 मिमी, ताल में 94 मिमी, पिपलौदा में 26 मिमी, बाजना में 32 मिमी, रतलाम में 27 मिमी, रावटी में 8.2 तथा सैलाना में 41 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले मे औसत रूप से 34.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष आज तक जिले में कुल 1631.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में 552.6 मिमी बारिश कम हुई है।

IMG_20200924_095515

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *