वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पति की तलाश में घर से निकली महिला का शव दो दिन बाद मिला कुए से -

पति की तलाश में घर से निकली महिला का शव दो दिन बाद मिला कुए से

 

🔲 मृतिका के परिजनों ने गांव के एक घर में लगाई आग

हरमुद्दा
रावटी / रतलाम, 24 सितंबर। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में अपने पति की तलाश में घर से निकली लापता महिला का शव गांव से कुछ दूर ही एक कुए से मिला। पुलिस सूत्रो के अनुसार महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका के चलते गांव के एक घर में आग लगा दी। घटना के बाद रावटी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

IMG_20200924_145408

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रावटी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लबानी पाड़ा में कुए में एक महिला शव देखा गया है। जांच के दौरान पुलिस के अनुसार दुर्गावती गोविंद पड़वाल 43 वर्षीय निवासी उमर गांव 2 दिन पूर्व गायब होने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी। कई जगह खोजबीन के बाद आज महिला का शव लबानी पाड़ा के कुएं में शव में मिला।पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेजा है

अवैध सबंध के चलते हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के पति गोविंद पड़वाल का पास ही के लबानी पाड़ा गांव की एक हकरी गामण नामक महिला से लम्बे समय से अवैध सबंध चल रहा था। जिसके चलते मृतिका और उसके पति में काफी विवाद चलता था। वही पति गोविंद का हकरी गामण के घर आना जाना लगा रहता था।

पति को ढूंढने निकली थी दुर्गावती

मृतिका के परिजनों के अनुसार दो दिन पहले गोविंद घर नहीं आया था जिसके बाद मृतिका दुर्गावती अपने पति को ढूंढ़ने जाने का बोल का निकली थी। लेकिन अगले दिन सुबह तक महिला अपने घर नहीं लौटी। इस बीच पति गोविंद भी घर पहुंच चूका था। लेकिन उसे महिला कहीं नहीं मिली थी।

गुमशुदगी की दर्ज करवाई रिपोर्ट

काफी खोजबीन के बाद महिला के ना मिलने पर पति और परिजन रावटी थाने पहुंचे और दुर्गावती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वही दुर्गावती का शव दो दिन बाद आज हकरीबाई गामण के घर के पीछे कुएं में मिला।

दुर्गा की संदिग्ध मौत, मकानों में लगाई आग

जानकारी के अनुसार दुर्गा की संदिग्ध मौत पर गांव उमर के कई लोगों ने लबानी पाड़ा में तीन मकान को क्षतिग्रस्त कर एक मकान में आग तक लगा दी। गांव लबानी पाड़ा की हीरा पति हूरजी जाति चारेल ने बताया कि सुबह 9:10 बजे के करीब लबाना समाज के कई लोग आए और भेरु, मुकेश, नागजी पिता स्वर्गीय हरजी गामड़ के मकान में तोड़फोड़ की। एक मकान में आग लगा दी जिससे घर का सामान सहित मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। फ़िलहाल घटनास्थल से हकरी बाई पति स्वर्गीय हरजी के घर से गायब है। रावटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *