वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विख्यात परमाणु वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. शेखर बसु की कोरोना ने ली जान -

विख्यात परमाणु वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. शेखर बसु की कोरोना ने ली जान

1 min read

🔲 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया उनके निधन पर शोक

हरमुद्दा
कोलकाता, 24 सितंबर। विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. शेखर बसु का गुरुवार निजी अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘डॉ बसु कोविड-19 और किडनी संबंधित अन्य रोग से पीड़ित थे। मेकेनिकल इंजीनियर डॉ. बसु को देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. उन्हें वर्ष 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पनडुब्बी निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

भारत की परमाणु ऊर्जा से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के लिए बेहद जटिल रियेक्टर के निर्माण में बसु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन के निधन से दुखी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *