वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना कहर : 81 वर्षीय बुजुर्ग सहित 32 महिला, पुरुष व बच्चे हुए संक्रमित -

कोरोना कहर : 81 वर्षीय बुजुर्ग सहित 32 महिला, पुरुष व बच्चे हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 25 सितंबर। ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। शुक्रवार को 81 वर्षीय बुजुर्ग सहित 32 महिला पुरुष एवं बच्चे संक्रमित हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के मुखर्जी नगर के 70 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार बाजना के 61 वर्षीय पुरुष, दर्शन नगर रतलाम के 81 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर कॉलोनी रतलाम के 38 वर्षीय, कुमावत पुरा सैलाना के 39 वर्षीय पुरुष, इंदिरा कॉलोनी रावटी की 23 वर्षीय युवती तथा 35 वर्ष की महिला, कोटडा मोतिया की 40 वर्षीय महिला, ग्राम चिकनी की 25 वर्षीय महिला, पैलेस शिवगढ़ के 45 वर्षीय पुरुष, गोपाल नगर रतलाम के 42 वर्षीय पुरुष, कर्नाटक चौराहा बाजना की 35 वर्षीय महिला, धराड़ के 26 वर्षीय पुरुष, श्रीनगर कॉलोनी जावरा की 27 वर्षीय महिला, डोंगरे नगर रतलाम के 79 वर्षीय पुरुष, सेलाजदेवड़ा के 28 वर्षीय पुरुष, चंबल कॉलोनी रतलाम के 34 वर्षीय पुरुष, आलोट के 47 वर्षीय पुरुष, सिलावटों का वास रतलाम के 60 वर्षीय, अरिहंत परिसर की 23 वर्षीय युवती तथा 18 वर्षीय युवक, छतरीपुल रतलाम के 27 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार बाजना के 15 वर्षीय बालक, प्रिंस प्लाजा रतलाम के 26 वर्षीय तथा 29 वर्षीय पुरुष, एमबी नगर रतलाम के 35 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 50 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, विक्रम नगर रतलाम की 23 वर्षीय युवती, गीता भवन सैलाना के 64 वर्षीय पुरुष, कर्नाटक चौराहा बाजना की 63 वर्षीय महिला, राणा प्रताप मार्ग ताल के 49 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *