वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस से बेख़ौफ़ : 75 वर्षीय महिला पुरुष सहित 16 हुए संक्रमित -

कोरोना वायरस से बेख़ौफ़ : 75 वर्षीय महिला पुरुष सहित 16 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 2 अक्टूबर। कोरोना वायरस के प्रति लोगों का डर नहीं रहा है और बेखौफ होकर आवाजाही कर रहे हैं। नतीजतन हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 75 वर्षीय महिला पुरुष सहित 16 संक्रमित हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि अलकापुरी रतलाम के 45 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 39 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 55 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी की 75 वर्षीय महिला, सैनिक कॉलोनी बुद्धेश्वर रोड के 75 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 15 वर्षीय बालक, दीनदयाल नगर के 23 वर्षीय युवक, तृप्ति नगर के 67 वर्षीय पुरुष, पिपलोदा कै 40 वर्षीय पुरुष, रतलाम शुभम परिसर की 60 वर्षीय महिला, नामली की 60 वर्षीय महिला, सनसिटी रतलाम की 64 वर्ष की महिला, बिलपांक की 21 वर्षीय युवती ,सन सिटी कॉलोनी रतलाम की 36 वर्षीय महिला, गांधीनगर रतलाम के 84 वर्षीय पुरुष, रियावन के 53 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *