वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : जैन कॉलोनी के 81 वर्षीय पुरुष के साथ 14 हो गए संक्रमित -

कोरोना वायरस : जैन कॉलोनी के 81 वर्षीय पुरुष के साथ 14 हो गए संक्रमित

 

हरमुद्दा
रतलाम, 3 अक्टूबर। हर उम्र के महिला पुरुषों को कोरोना वायरस प्रभावित कर रहा है। फिर भी आमजन सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके परिणाम जनहित में नहीं है। शनिवार को 81 वर्षीय पुरुष सहित 14 महिला पुरुष संक्रमित हो गए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के टीआईटी रोड के 69 वर्षीय पुरुष, रत्नपुरी 80 फिट रोड की 25 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष,सुभाष नगर हॉट की चौकी के 32 वर्षीय पुरुष, ओसवाल नगर की 20 वर्षीय युवती, सखवाल नगर के 49 वर्षीय पुरुष, खटीक मोहल्ले की 35 वर्षीय महिला, विक्रम नगर के 55 वर्षीय पुरुष, शुभम रेसिडेंसी की 41 वर्षीय महिला, अलकापुरी की 55 वर्षीय महिला, जैन कॉलोनी के 81 वर्षीय पुरुष, ग्राम जामदा की 35 वर्षीय महिला, मित्र निवास रोड की 27 वर्षीय महिला, सिटी सागर त्रिपोलिया के 63 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *