वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सरकार रेलवे में निजीकरण को बढ़ावा दे रही वह कतई नहीं होगा बर्दाश्त -

सरकार रेलवे में निजीकरण को बढ़ावा दे रही वह कतई नहीं होगा बर्दाश्त

🔲 वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री ने कहा

हरमुद्दा
रतलाम, 11 अक्टूबर। सरकार रेल कर्मचारियों के साथ गलत नीति अपना रही है। रेलवे में नई भर्ती नहीं कर रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जो कर्मचारी 2003 में रेलवे की भर्ती को पास कर चुके थे। प्रशासनिक कारणों से उन्हें पोस्टिंग आर्डर नहीं मिले थे। वे पेंशन के हकदार अब हो गए हैं। न्यू पेंशन स्कीम बंद करने के लिए लगातार ऑल इंडिया रेलवे मेन फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन निरंतर लड़ाई लड़ रहा है।
यह विचार वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जी.आर. भोसले ने व्यक्त किए। प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन  की बैठक वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री श्री भोसले अध्यक्षता में रतलाम मंडल में संपन्न हुई।

कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना होगा

मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा , मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने रेल कर्मचारियों रेल कर्मियों से कहा कि इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर हमें लड़ना होगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी हरीश चांदवानी ह्रदेश पांडे शैलेश तिवारी ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद

IMG_20201011_165650

इस अवसर पर सुनील चतुर्वेदी युवा समिति के सचिव दीक्षांत पंड्या रोशन खान राजनाथ यादव विक्रम सिंह चौहान, दिनेश पारीक, अशोक उपाध्याय, रंजीता वैष्णव, पंकज पंवार, लोकेंद्र व्यास, कपिल गुर्जर, अशोक तंवर, श्याम चरण शर्मा, मिलिंद सराफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *