कोरोना कहर : इंदिरा नगर की 80 वर्षीय महिला ने जान गवाई, आंकड़ें का हुआ अर्ध शतक
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 14 अक्टूबर। कोरोना का कहर अब जीने नहीं दे रहा है। लाख कोशिश के बावजूद जान से हाथ धोना पड़ रहा है। बुधवार को 80 वर्षीय महिला की मौत कोरोना वायरस के चलते हो गई।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के इंदिरा नगर की 80 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव महिला को 5 अक्टूबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 14 अक्टूबर को हो गई। 9 दिन तक उपचार करने के बावजूद बुजुर्ग महिला को नहीं बचाया जा सका। कोरोना वायरस से लगातार इन दिनों महिलाओं की ही मौत हो रही है। 14 दिन में 10 महिला पुरुषों की मौत हो गई है। बुधवार को मौत ने अर्धशतक का आंकड़ा पूरा कर लिया है।