वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दशहरा : असत्य के प्रतीक रावण का हुआ दहन, फेसबुक पर हुआ सीधा प्रसारण -

दशहरा : असत्य के प्रतीक रावण का हुआ दहन, फेसबुक पर हुआ सीधा प्रसारण

1 min read

🔲 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम, 25 अक्टूबर। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी उल्लास के साथ मनाया गया। रावण दहन कार्यक्रम का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया गया। श्री कालिका माता मंदिर पर भी शाम को दर्शनार्थियों की भीड़ रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए। कोरोना काल में सतर्क रहने की सीख दी।

नेहरू स्टेडियम पर रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीरामजी, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी के नेहरू स्टेडियम पर पहुंचते ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनका अभिनन्दन किया। इसके पश्चात् श्रीरामजी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। शहर के प्राचीन शक्तिपीठ श्री कालिका माता मंदिर पर भी शाम को दर्शनार्थियों की भीड़ रही।

IMG_20201025_215326

फेसबुक पर हुआ सीधा प्रसारण

रावण दहन कार्यक्रम का रतलाम कलेक्टर की फेसबुक से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों नागरिकों ने घर बैठकर रावण दहन कार्यक्रम देखा। नेहरू स्टेडियम में भी सीमित संख्या में। आम जन मौजूद थे जिन्होंने तय स्थान पर गोले के अंदर खड़े होकर रावण दहन के कार्यक्रम को देखा।

IMG_20201025_215354

यह थे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, अशोक पोरवाल, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, गोविन्द काकानी, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमन्त चौहान, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल सहित सोश्यल डिस्टेंसिंग के साथ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दशहरा पर्व हमें यह सीख देता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है।

श्री चौहान ने कहा कि जब-जब अहंकार और सत्य का सामना होगा। विजय सत्य की ही होगी। यही संदेश भगवान श्री राम के चरित्र से हमें मिलता है। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क रहते हुए दशहरा पर्व मनाए। कोरोना नियंत्रण के लिये जारी गाइडलाइन का पालन भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *