वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सृष्टि का अनुकरणीय कार्य : विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरित कर मनाएंगे पर्व -

सृष्टि का अनुकरणीय कार्य : विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरित कर मनाएंगे पर्व

🔲 एक प्रयास : आओ दीपोत्सव मनाए एक दीपक अंधेरे में भी जलाएं

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अक्टूबर। सृष्टि समाज सेवा समिति एवं तेजस्वी दल की युवतियों ने इस दिवाली नए प्रयास “आओ दीपोत्सव मनाए एक दीप अंधेरे में भी जलाए” के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद, बच्चों को सामग्री वितरित कर पर्व मनाएंगे।

संस्था सदस्य सतीश टाक, सुनील मालवीय ने हरमुद्दा को बताया कि समिति द्वारा पहली बार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अधिक मात्रा में बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने, मिठाई, जूते, चप्पल, एकत्रित कर दीपावली पर जरूरतमंद क्षेत्रो में जाकर वितरित किए जाएंगे।

दल से जुड़ने के लिए करें संपर्क

तेजस्वी दल के अभियान से जुड़ने एवं सहयोग के लिए 9009470706 पर सूचित कर सकते हैं। सृष्टि परिवार आपके द्वार आकर दान करने की वस्तु, सामग्री संग्रहित कर लेगी। इसके लिए संस्था के सदस्यों द्वारा पैकिंग का कार्य दिव्या श्रीवास्तव, काजल टाक, करिश्मा राठौड़, महेंद्र बारूपाल,पूर्णिमा पोरवाल तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *