वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास के अध्यक्ष बने समाजसेवी अशोक पंड्या -

श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास के अध्यक्ष बने समाजसेवी अशोक पंड्या

हरमुद्दा

रतलाम,1 नवंबर। श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज देवस्थान न्यास के नए अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक पंड्या बनाए गए। अध्यक्ष का पद दो दशकों तक इस पद रहे श्री रणछोडलाल व्यास के निधन के कारण रिक्त हो गया था।

IMG_20201101_202802

रविवार को रामगढ स्थित श्री गणेश मांगलिक भवन में हुई न्यास की बैठक में श्री पंड्या को सर्वानुमति से नया अध्यक्ष चुना गया।

सर्वानुमति से हुआ मनोनयन

बैठक के आरंभ में न्यास के महासचिव कन्हैयालाल तिवारी ने पूर्व कार्यवृत्त का वाचन किया। कार्यवृत्त पुष्टि के बाद अध्यक्ष के रिक्त पद पर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। इसमें संस्थापक न्यासी एडवोकेट बीएल त्रिपाठी ने श्री पंड्या के नाम का प्रस्ताव रखा और शंकरलाल पंडया ने समर्थन किया। इसके बाद इस प्रस्ताव को सर्वानुमति से पारित कर दिया।

इन्हें बनाया गया न्यासी

बैठक में न्यास के तीन सदस्यों सर्वश्री रणछोडलाल व्यास, मधुकांत पुरोहित एवं विष्णु त्रिपाठी के रिक्त स्थान पर महेश व्यास, अरूण पुरोहित एवं गौरव त्रिपाठी ने न्यासी का पद ग्रहण किया। उनका चयन पिछली बैठक में किया गया था। अंत में वरिष्ठ न्यासी एवं मध्य प्रदेश सिखवाल ब्राहम्ण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल व्यास के निधन पर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

यह थे मौजूद

इस दौरान न्यास के उपाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लेहरूजी व्यास, पूनमचंद व्यास, मनोहरलाल पंडया, राधेश्याम नागला, रतनलाल व्यास, बंशीलाल व्यास, अनिल पंडया, नारायण तिवारी एवं अरूण त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *