वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 83 वर्षीय बुजुर्ग और 4 साल की बालिका सहित 17 हुए संक्रमित -

कोरोना वायरस : 83 वर्षीय बुजुर्ग और 4 साल की बालिका सहित 17 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 3 नवंबर। रात के तापमान में गिरावट होने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। मंगलवार को 83 वर्षीय बुजुर्ग सहित 17 लोग संक्रमित हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के लक्कड़पीठा के 83 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर के 48 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 36 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार कॉलोनी कस्तूरबा के 30 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी के 80 वर्षीय पुरुष, देवी सिंह कॉलोनी के 33 वर्षीय पुरुष 31 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालिका, बापू नगर की 52 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी की 32 वर्ष की महिला, सुयोग परिसर की 27 वर्षीय महिला, रिटायर्ड कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला, सज्जन मिल के सामने की 65 वर्षीय महिला, नाहटा कॉलोनी जावरा के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 28 वर्षीय महिला 30 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *