वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रेलवे का निजीकरण होगा तो जरूर होगी हड़ताल : वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री ने कहा -

रेलवे का निजीकरण होगा तो जरूर होगी हड़ताल : वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री ने कहा

हरमुद्दा

रतलाम, 20 नवंबर। भारतीय रेल को बेचने का केंद्र सरकार काम कर रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, इसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्मचारी हड़ताल करेगा। अभी जब बोनस की बात आई तो कोरोना का हवाला दे दिया था। जब कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिला फेडरेशन ने हड़ताल की बात कही तो केंद्र सरकार को झुककर कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देना पड़ा।

यह बात वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जे आर भोंसले ने कही। श्री भोंसले डीजल शेड कार्यरत कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री भोंसले ने निजीकरण निगमीकरण के बारे में विस्तार से बताया। यूनियन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि महामंत्री श्री भोंसले शुक्रवार को सुबह मुंबई से गोल्डन टेंपल मेल से आने के पश्चात डीजल शेड रतलाम में कर्मचारी द्वारा किए गए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, अध्यक्ष एस.एस. शर्मा मौजूद थे।

सरकार की मंशा ठीक नहीं

प्रेस वार्ता में श्री भोंसले ने कहा कि अब सरकार की मंशा ठीक नहीं लग रही है, जहां उन्होंने प्राइवेट ट्रेनें शुरू करी थी। लखनऊ से दिल्ली अहमदाबाद से मुंबई वह 23 नवंबर से बंद कर दी गई है। यह आम जनता का सहयोग और फेडरेशन एवं यूनियन की जीत बताया। उन्होंने कहा यूनियन 100 साल पुरानी है और जो हमने 2 उम्मीदवार सुनील चतुर्वेदी और रंजीता वैष्णव रतलाम में जेसी बैंक खड़े करें हैं, उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें।

कर्मचारियों को एजेंसी से मिल रहे हैं खराब जूते

मंडल मंत्री बारठ ने निजी मुद्दों पर बात करते हुए बताया कि जहां निजीकरण हो रहा है, वही डीजल शेड कर्मचारी को परेशान कर रही है। प्राइवेट एजेंसियों से कर्मचारियों के लिए जूते लिए हैं, वह बहुत अधिक खराब है। कर्मचारी में आक्रोश है। प्रशासन को अवगत कराया है। प्राइवेट एजेंसियों पर जो खराब माल दिया है, उस माल को वापस देकर नई एजेंसी से माल लेना चाहिए।

डिप्टी सीटीआई को दी श्रद्धांजलि

हमारे एक कर्मचारी जो वाणिज्य विभाग भाई भुवनेश डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्य कर रहे थे, जो रतलाम से मुंबई गोल्डन टेंपल मेल लेकर 4 दिन पहले गए थे, उनका वहां हृदयाघात की वजह मुंबई में निधन हो गया। यह बहुत दुख का विषय है। इसके लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

यूनियन ने लगवाई रात्रिकालीन ड्यूटी पर रोक

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मंडल पर कुछ अधिकारी अपनी दादागिरी कर रहे हैं। यह संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जहां लोको पायलट और कंट्रोल एवं अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की रात्रि कालीन ड्यूटी पर यूनियन ने रोक लगवाई थी, यह यूनियन की बहुत बड़ी जीत है।

इन्होंने भी किए विचार व्यक्त

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चंदवानी, सुनील चतुर्वेदी, रंजीता वैष्णव ने भी संबोधित किया।

यह थे मौजूद

IMG_20201120_153744

इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, मंडल कार्यालय शाखा के अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, यांत्रिक शाखा सचिव विक्रम सिंह चौहान, कुलदीप चौहान, अध्यक्ष राजेश माथुर, लालू मानसिंह, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष श्याम चरण शर्मा, सचिव सुनील चतुर्वेदी, भूपेंद्र गुजर, भूपेंद्र मकवाना, जितेंद्र सोनी, निहाल सिंह, सुनील डागर, विजय तरवाड़ी, हेमंत मिश्रा, दिनेश छपरी, रोशन खान, हेमंत मिश्रा, लोकेंद्र व्यास, हरीश मिश्रा, प्रदीप महावर, संजीव कुमार, कपिल गुर्जर, राहुल गुर्जर, जितेंद्र नेका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *