वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोनावायरस : पांचवें दिन भी आंकड़ा 50 पार, 425 का हो रहा उपचार, रिपोर्ट का 855 को इंतजार, जांच में है तेजी की दरकार -

कोरोनावायरस : पांचवें दिन भी आंकड़ा 50 पार, 425 का हो रहा उपचार, रिपोर्ट का 855 को इंतजार, जांच में है तेजी की दरकार

हरमुद्दा

रतलाम, 21 नवंबर। कोरोना वायरस के फैलाव के पांचवें दिन भी संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 50 के पार है। शनिवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 55 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं। 5 दिन में 300 महिला पुरुष एवं बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। करीब 425 लोग उपचार करवा रहे हैं। वहीं 855 लोग प्रतीक्षा सूची में इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव के मामले में रतलाम मुख्यमंत्री के रडार पर होने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आई है। संक्रमित की जांच में तेजी की दरकार है। स्वास्थ्य अमला हल्के में ही ले रहा है।

IMG_20201106_222418

उल्लेखनीय है कि संक्रमण के लहर में पहले दिन 52, दूसरे दिन 63, तीसरे दिन 76, चौथे दिन 54 संक्रमित हुए, तो पांचवें दिन 55 को वायरस की चपेट में आने की जानकारी मिली।

जनसंपर्क विभाग की पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम की राजस्व कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय पुरुष, दो मुंह की बावड़ी के 52 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 34 वर्षीय पुरुष, समता सिटी के 43 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, महेश नगर के 37 वर्षीय पुरुष, मोहन नगर की 40 वर्षीय महिला, टाटानगर के 55 वर्षीय पुरुष, इंदिरानगर के 31 वर्षीय पुरुष, राजस्व नगर के 45 वर्षीय पुरुष, पैलेस रोड के 19 वर्षीय युवक, शहर सराय के 27 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 27 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, न्यू रोड के 56 वर्षीय पुरुष, टेलीफोन नगर के 51 वर्षीय पुरुष, न्यू बैंक कॉलोनी के 21 वर्षीय युवक, शास्त्री नगर की 27 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 55 वर्षीय महिला, मंगलम सिटी की 48 वर्षीय महिला, इंद्रलोक नगर के 54 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी के 47 वर्षीय पुरुष, दो बत्ती क्षेत्र के 55 वर्षीय पुरुष, अरिहंत परिसर के 36 वर्षीय पुरुष, बजाज कॉलोनी के 54 वर्षीय पुरुष, गोशाला रोड के 32 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर की 34 वर्षीय महिला, पीएनटी कॉलोनी के 23 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला, जावरा रोड के 59 वर्षीय पुरुष, विष्णुपुरी की 51 वर्षीय महिला, जावरा ग्रामीण क्षेत्र के 32 वर्षीय पुरुष, रतलाम विनोबा नगर के 53 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर जावरा के 45 वर्षीय पुरुष, स्टेशन रोड जावरा के 30 वर्षीय पुरुष, पूनम विहार कॉलोनी जावरा के 55 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, राजापुरा माताजी बाजना की 32 वर्षीय महिला, अरिहंत परिसर रतलाम के 49 वर्षीय पुरुष, ग्राम पंचेड के 30 वर्षीय पुरुष, सनसिटी रतलाम के 40 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर कॉलोनी रतलाम 75 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 59 वर्षीय पुरुष, फ्रीगंज के 25 वर्षीय पुरुष, जावरा की तिलक विहार कॉलोनी के 47 वर्षीय पुरुष, जावरा ब्राह्मण गली के 65 वर्षीय पुरुष, जावरा कांठेड़ परिसर के 50 वर्षीय पुरुष, 8 लेन हसन पालिया के 30 वर्षीय पुरुष, रतलाम गुलमोहर कॉलोनी के 65 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय महिला, न्यू ग्लोबल सिटी के 54 वर्षीय पुरुष, नाहरपुरा के 65 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।

IMG-20201121-WA0207

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *