कोरोना कहर : दो बुजुर्ग नहीं लड़ पाए संक्रमण से, कोरोना वायरस से जान गवाने की संख्या संख्या हुई 67
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 27 नवंबर। कोरोना वायरस से लगातार मौत हो रही है। फिर भी लापरवाही का आलम बना हुआ है। वैवाहिक आयोजन में मौज मस्तियां हो रही है। कोरोना वायरस से जान गया गंवाने वालों की संख्या में 2 की वृद्धि हो गई है। मृतक संख्या अब बढ़कर 67 हो गई। धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ रहा है। 500 से अधिक संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों का उपचार जारी है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के जावरा रोड निवासी कोविड-पॉजिटिव 78 वर्षीय पुरुष जिन्हें 21 नवंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 26 नवंबर को हो गई। इसके अलावा कस्तूरबा नगर के 68 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 21 नवंबर को भर्ती किया गया था, उनकी मृत्यु 27 नवंबर को हो गई।
खुशियों के चक्कर में नजर अंदाज कर रहे हैं संक्रमण को
देव दीपावली उत्सव और मांगलिक आयोजन की शुरुआत में आमजन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खुशियां मनाने और रिश्ते निभाने के चक्कर में चक्कर में वे कोरोना वायरस को नजर अंदाज कर रहे हैं। मगर यह गलती उनकी कई लोगों पर भारी पड़ रही है। खासकर बुजुर्गजन नहीं संभाल पा रहे हैं।