वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जिम्मेदारों ने किया निरीक्षण : शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए किया शिक्षकों से सीधे संवाद -

जिम्मेदारों ने किया निरीक्षण : शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए किया शिक्षकों से सीधे संवाद

🔲 दूसरे चरण में हुआ 28 संस्थाओं का निरीक्षण

हरमुद्दा
रतलाम 14 जनवरी। आदिवासी विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता, शाला की व्यवस्था एवं शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्था में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शिक्षकों से सीधे संवाद किया गया।

संस्थाओं के निरीक्षण के प्रथम चरण में सहायक संचालक अकील खान द्वारा सैलाना, बाजना, रावटी, सरवन एवं शिवगढ़ की संकुल शालाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा स्तर सुधारने पर चर्चा की गई। शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें निराकृत किया गया। दूसरे चरण के निरीक्षण के दौरान विभाग के हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, माध्यमिक,प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभाग के प्राचार्य द्वारा किया गया। 28 संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान शाला व्यवस्था, शिक्षा गुणवत्ता, निर्माण आवश्यकता, संसाधनों के समुचित उपयोग पर विचार कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया गया।

IMG_20201026_114645

इन्होंने किया निरीक्षण

वितरण के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य पंकजसिंह चंदेल, प्रेमनारायण चौहान, वंदना डगावकर, जितेंद्र गुप्ता, प्रीति शर्मा, इक़बाल खान, संजय प्रसाद, लखन शास्त्री, अमरसिंह भाभर, राजेंद्र पुष्पद, किरण टंडन, जी.एस. सिसोदिया, मनोज मिश्रा, विजयसिंह कदम, संदीप जैन, सुनीता छजलानी, एस.के.भावसार, लालसिंह मईडा ने संस्थाओं का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *