वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अनुकरणीय सामाजिक सरोकार : 140 पुरुषों एवं 47 महिलाओं ने किया रक्तदान -

अनुकरणीय सामाजिक सरोकार : 140 पुरुषों एवं 47 महिलाओं ने किया रक्तदान

हरमुद्दा

रतलाम, 14 जनवरी। मकर सक्रांति के उत्सव पर सिखवाल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 187 यूनिट रक्तदान हुआ। अनुकरणीय सामाजिक सरोकार में 140 पुरुषों एवं 47 महिलाओं ने रक्तदान किया।

सिखवाल ब्राह्मण समाज रक्तदान समिति के संयोजक चंद्रप्रकाश व्यास एवं पृथ्वीराज व्यास ने हरमुद्दा बताया मकर सक्रांति के अवसर पर मानव सेवा समिति ब्लड बैंक एवं सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सौजन्य से द्वितीय वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन सखवाल नगर स्थित सिद्धेश्वर वाटिका में हुआ।

IMG_20210114_220414

सिखवाल ब्राह्मण समाज रतलाम का विशाल रक्तदान शिविर सिखवाल समाज देवस्थान न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पंड्या एवं वरिष्ठ न्यासी महेश व्यास सुखवाल समाज समिति के संरक्षक नेहरुलाल व्यास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। भगवान की प्रतिमा को अतिथियों ने पुष्प माला पहनाई। मानव सेवाा समिति ने रक्तदाताओं का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

IMG_20210114_220125

यह थे मौजूद

इस अवसर पर शांतिलाल व्यास, धीरज व्यास, नारायण पंड्या, लखन पंड्या, जितेंद्र तिवारी, गोवर्धन व्यास, मुरली व्यास, राधेश्याम व्यास, चंद्र प्रकाश पुरोहित, गोविंद काकानी, मोहन मुरली वाले, संजय पंड्या, सत्यनारायण उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी, दिनेश जोशी, पुष्कर व्यास, शिव व्यास, देवी लाल व्यास, निरंजन पुरोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर संयोजक ने मानव सेवा समिति और शासकीय ब्लड बैंक के सभी डॉक्टर्स एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

फोटो : शुभ दशोत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *