वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अंत्योदय व एकात्मता का दिया मंत्र : विधायक पांडेय -

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अंत्योदय व एकात्मता का दिया मंत्र : विधायक पांडेय

🔲 दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

हरमुद्दा
पिपलौदा, 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को नगर में हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने करते हुए वक्ता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा व हमारी विचारधारा पर संबोधित करते हुए कहा कि यह देश ऋषि मुनियों का देश है आदि अनादि काल से अपनी तपस्या के माध्यम से उन्होंने हमारी संस्कृति को जिंदा रखने के संघर्ष किया और उन्ही के कारण आज भारत वैचारिक रूप से विश्व को मार्गदर्शन देने के लिए मुख्य धारा में खड़ा है। इस देश की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने के लिए हमारे ऊपर कई बार अंग्रेजों व मुगलों ने हमला कर हमारी विचारधारा को खंड खंड करने का प्रयास किया, लेकिन आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे प्रेरणा स्त्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमें अंत्योदय व एकात्मता का मंत्र देकर के वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं को हमारे बीच में रखा। आज उन्हीं सारी भावनाओं के कारण हमारी भारतीय जनता पार्टी इस सांस्कृतिक विरासत के लिए कार्य करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर है।

अनेक सत्रों में दिया जानकारों ने मार्गदर्शन

प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष उमेश आचार्य ने की। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। स्वागत मण्डल उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट,कांतीलाल पाटीदार ने किया।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता आदिवासी अंचल के नेता भाजपा मण्डल महामंत्री अशोक निनामा ने की व मुख्य वक्ता मंदसौर भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह चौहान ने सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर मार्गदर्शन दिया स्वागत मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ओपी जोशी, जोरावर सिंह ने किया। तृतीय सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम शाह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला सहकारी बैंक मंदसौर के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर मार्गदर्शन दिया। स्वागत उपाध्यक्ष कारूलाल डांगी व मंत्री गिरधारीलाल माली ने किया। चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता नगर भाजपा के वरिष्ठ बाबुलाल माली ने की मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता नंदनराज जैन आलोट ने आत्मभारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर मार्गदर्शन दिया। स्वागत कोषाध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, सह मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश पालीवाल ने किया।
समापन सत्र में अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान किया।

यह थे मंचासीन

प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी महेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा मंचासीन रहे।

किया स्वागत

स्वागत भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, महामंत्री दिनेश पाटीदार,उपाध्यक्ष भवर धनगर, मंत्री नारायण धनगर, लोकेंद्रसिंह, बालाराम पाटीदार, भेरूसिंह सोलंकी, आईटी सेल प्रभारी मनमोहन सिंह राणा आदि ने किया।

नियुक्ति पत्र किए भेंट

अतिथियों ने सभी नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों का स्वागत कर नियुक्ति पत्र भेंट किए। प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठजनों के साथ करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी प्रफुल जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *