वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक : कर्मचारियों की समस्या पर हुआ विचार विमर्श -

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की हुई बैठक : कर्मचारियों की समस्या पर हुआ विचार विमर्श

🔲 पुनर्गठन एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा

हरमुद्दा
रतलाम, 17 जनवरी। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक गुलाब चक्कर पर जिला अध्यक्ष शरद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कर्मचारियों की समस्या पर विचार विमर्श हुआ। जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। IMG_20210117_160454

बैठक में रतलाम जिले के पदाधिकारियों के साथ ही तहसील एवं विकास खंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन व सघन सदस्यता अभियान जारी करने पर सहमति व्यक्त की।

समस्या निराकरण के लिए विभाग के प्रमुख से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में स्वास्थ विभाग, सेल टेक्स, श्रम विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया कि विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन का प्रतिनिधिमंडल विभाग प्रमुख से पृथक पृथक भेंट कर निराकरण कराया जाएगा।जिला कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात बाजना में कार्यरत शिक्षिका आभा डोडियार के असामयिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

यह थे मौजूद

बैठक में जिला संरक्षक दीपक सुराना, मदन सिंह सोलंकी, आराधना निगुड़कर, सुनील वर्मा, सैलाना तहसील अध्यक्ष महावीर सिंह पुरावत, पिपलौदा तहसील अध्यक्ष पवन पटवा, आलोट तहसील अध्यक्ष सलीम खान, ताल तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र पांचाल, रतलाम तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष संजय जैन पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जैन आलोट ब्लॉक अध्यक्ष कालू सिंह परमार, ताल ब्लॉक अध्यक्ष बालमुकुंद चौहान, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह यदुवंशी, लक्ष्मण सिंह राठौड़, मंजूर अहमद मंसूरी, हंसमुख काठी, शिव कुमार मिश्रा, विजय सिंह सोलंकी, शिव प्रकाश कसेरा, रानी नेल्सन, उषा सोलंकी, मोनिका सैमसंग, अशोक जोहरी कमलेश गहलोत फतेह सिंह पवार बलदेव सिंह सोलंकी रमजू खां मंसूरी, भगत सिंह सोलंकी, बद्री लाल परिहार, रामप्रसाद धाकड़, दिलीप पोरवाल, रामचंद्र शर्मा, अतुल निगुड़कर आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार सैलाना तहसील अध्यक्ष महावीर सिंह पुरावत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *