वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे अटल संकल्प, संगठित प्रयास, मिलकर रचेंगे इतिहास: सांसद गुप्ता, हुआ जोशिला स्वागत -

अटल संकल्प, संगठित प्रयास, मिलकर रचेंगे इतिहास: सांसद गुप्ता, हुआ जोशिला स्वागत

1 min read

हरमुद्दा
मंदसौर, 24 मार्च। लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रविवार सुबह सांसद सुधीर गुप्ता का संसदीय क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद गुप्ता ने कि कहा कि संगठन ने जो मुझ पर पुनः भरोसा जताया है उसके लिए में शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उनके इस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और आभार व्यक्त करता हूं। अटल संकल्प, संगठित प्रयास द्वारा मिलकर फिर इतिहास रचेंगे।

भाजपा को पुनः विजयी दिलाने का संकल्प लिया मतदाताओं ने
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सांसद गुप्ता का संसदीय क्षेत्र में प्रवेश पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सांसद गुप्ता प्रातः दिल्ली से भवानी मंडी पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका साफा व पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके बाद भैंसोदा मंडी, भानपुरा व गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष राजेश सेठिया, राधेश्याम पाटीदार, विनीत यादव सहित कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने सांसद का पुष्पहारों से स्वागत किया। तत्पश्चात ग्राम गोविंदखेडा, बोरदा, बाबुल्दा के ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया। सांसद गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र की गरोठ विधानसभा के ग्राम मेलखेड़ा में बंजारा समाज द्वारा आयोजित चल समारोह का स्वागत किया। ग्राम में जन सम्पर्क किया। सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ नगर में नगरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। संसदीय क्षेत्र की सुवासरा विधानसभा के ग्राम धलपट में भाजपा के समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
सांसद ने लिया विधायक से आशीर्वाद
ग्राम गुराड़िया प्रताप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नानालाल पाटीदार से आशीर्वाद लिया। वहीं सीतामउ के ग्रामों में भी ग्रामीणों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
घर पहुंचने पर हुई आतिशबाजी
शाम को जब सांसद गुप्ता अपने निवास पहुंचे तो उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शाॅल श्रीफल भेंट की स्वागत किया। इसी के साथ ही नीमच, जावरा, मंदसौर संसदीय क्षेत्र से देर रात तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता आते रहे। सभी ने सांसद सुधीर गुप्ता को बधाई के साथ दी।
निवास पर यह थे उपस्थित
इस अवसर पर मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुरणा, मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, जिला महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा आर्य, रतलाम जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष कान सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति जिला सहा संयोजक नानालाल अटोलिया, जिला महामंत्री अजय सिंह चैहान, महेन्द्र चैरडिया, पारस पावर, तेजपाल सिंह धाकड़ी, धीरज पाटीदार, भगवान सिंह शक्तावत, योगेश गुप्ता, रतनलाल लकड़, प्रदीप चैधरी, सत्यनारायण, सत्तू गोयल, श्रीमती किरण शर्मा, भेरूलाल पाटीदार आदि सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर सांसद सुधीर गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया व उनके निवास पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *