कोरोना वायरस : 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित 6 हुए संक्रमित
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG_20201106_210546-1.jpg)
हरमुद्दा
रतलाम, 8 फरवरी। कोरोनावायरस का संक्रमण। अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित 6 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के मोहन नगर की 37 वर्ष की महिला, पीएनटी कॉलोनी के 40 वर्षीय, पुरुष 35 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर के 85 वर्षीय पुरुष, ग्राम शिवगढ़ के 40 वर्षीय पुरुष तथा तहसील परिसर आलोट के 32 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210208-WA0215-637x1024.jpg)