वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे संग्रह टोली कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने पर विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला -

संग्रह टोली कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने पर विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला

हरमुद्दा
पिपलौदा, 9 फरवरी। श्री रामजन्म भूमि मन्दिर निर्माण के लिए राशि संग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को लेकर संग्रह टोली कार्यकर्ताओं को अपशब्द का प्रयोग करने व गलत शब्दो के उपयोग करने से आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने नगर के नाका नम्बर 1 तिराहे पर कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

आयोजन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, कांतिलाल भूरिया मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।

यह थे मौजूद

पुतला दहन के दौरान ज़िला सहमंत्री विनोद पटेल जावरा, ज़िला उपाध्यक्ष नरेन्द्र बड़ौदा जावरा, ज़िला सहसंयोजक विनोद नांदलेटा जावरा, प्रखंड अध्यक्ष किशोर पाटीदार पिपलौदा प्रखंड मंत्री अनिल पाटीदार पिपलौदा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *