वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगर निकाय चुनाव : कांग्रेस ने मैदानी मोर्चा संभाला, आज से जनसंपर्क का श्री गणेश -

नगर निकाय चुनाव : कांग्रेस ने मैदानी मोर्चा संभाला, आज से जनसंपर्क का श्री गणेश

चुनावी रूपरेखा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

हरमुद्दा
पिपलौदा, 11 फरवरी। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मैदानी मोर्चा संभाल लिया है। 11 फरवरी से नगर में जनसंपर्क का श्रीगणेश किया जाएगा।


नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मंडलोई के नेतृत्व मे चुनावी रूपरेखा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि 11 फरवरी 2021 गुरुवार को सुबह नगर के वार्ड नंबर 1 से 5 तक प्रभारी नियुक्त कर जनसंपर्क किया जाएगा।

यह थे मौजूद

बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी डीपी धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंतरसिंह शरण, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश नांदेचा, राजेंद्र जैन, शैलेंद्र कटारिया, मोहम्मद रउफकादरी, मनोहर शर्मा, पप्पू पटेल, संजय पाटीदार, ईश्वर लाल पाटीदार,पार्षद रईस मंसूरी,गुरुचरण गुजराती सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *