वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गणेश शंकर विद्यार्थी की क़लम से हिल जाती थी ब्रिटिश सरकार, दंगों में हुए थे शहीद -

गणेश शंकर विद्यार्थी की क़लम से हिल जाती थी ब्रिटिश सरकार, दंगों में हुए थे शहीद

1 min read

ज्ञान-विज्ञान। देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 25 मार्च के नाम दर्ज हैं।महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन हुआ। गणेश शंकर विद्यार्थी सिर्फ़ क़ाग़जी नहीं बल्कि असल ज़िंदगी के महान पत्रकार थे। ‘प्रताप’ अखबार के संस्थापक व संपादक थे। गणेश शंकर विद्यार्थी की क़लम से ब्रिटिश सरकार हिल जाती थी। ब्रिटिश सरकार ने उनको 5 बार जेल भेजा। दंगा शांत कराने निकले विद्यार्थी ने हजारों जान बचाई। 25 मार्च 1931 को कानपुर दंगा में शहीद हो गए।

इस दिन भारत की महान स्वाधीनता सेनानी उषा मेहता का जन्म हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उषा मेहता ने ब्रिटिश साम्राज्य पर अपने भरपूर कौशल से प्रहार किया। इसके अलावा यह दिन कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग के जन्म के लिए जाना जाता है। हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले बोरलॉग को उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

देश और दुनिया के इतिहास पन्नों में 25 मार्च को अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई।
1920: स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता उषा मेहता का जन्म।
1931: महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।
1914: अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।
1821: ग्रीक स्वतंत्रता युद्ध का प्रारंभ।
1965: नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1807: ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1655: शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed