सेहत सरोकार : नव वर्ष के पहले दिन नए अभियान की हुई शुरुआत

⚫ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर साइकिल सवारों को दिलाई शपथ अतिथियों ने
⚫ हर रविवार को होगा पौष्टिक आहार का वितरण
हरमुद्दा
रतलाम, 31 मार्च। नववर्ष के पहले दिन सेहत दुरुस्त रखने के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड द्वारा संडे साइकिल अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ परिचालन अधिकारी अजय ठाकुर, क्षेत्रीय पार्षद राजश्री मयूर पुरोहित, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा थे।

प्रारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता को माल्यार्पण किया। उपस्थित साइकिल सवारों को शपथ दिलवाई। श्री उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान दौर में शारीरिक दक्षता एवं निरोगी काया करोड़ो की माया है। प्रत्येक व्यक्ति को व्यायाम जरूर करना चाहिए, क्लब द्वारा इस मुहिम से साइकिल के प्रति रुझान बढ़ेगा अनुकरणीय पहल है। श्री ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
होगा पौष्टिक आहार का वितरण
क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को साइकिल अभियान चलाया जाएगा। पौष्टिक आहार, ओ आर एस भी वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल रांका, निखिल मिशा, मनोज उपाध्याय, विवेक शर्मा हार्दिक कुरुवारा, भूषण, प्रदीप राव, जितेंद्र राणावत उपस्थित रहे।संचालन सुरेंद्र झामर ने किया। आभार अमित नागर ने माना।