वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेत की मेड पर मिला छह माह के एक भ्रूण का शव -

खेत की मेड पर मिला छह माह के एक भ्रूण का शव

 नगर में फैली सनसनी

हरमुद्दा
पिपलौदा, 19 फरवरी। नगर में एक 6 माह के एक भ्रूण अविकसित बच्चे शव एक खेत की मेढ़ पर मिलने से सनसनी फ़ैल गई। क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के आधार पर भी जांच करेंगे।


थाना प्रभारी रविंद्र मालवीय ने हरमुद्दा को बताया कि जानकारी मिली कि नई आबादी निवासी किशोर नागर के खेत की मेड पर एक भ्रूण अविकसित बच्चा मिला है। मौके पर डायल 100 तथा सहायक उपनिरीक्षक विजय शेगोकर ने जाकर देखा तो बच्चा बराबर था। पुलिस ने उसे जावरा मेडिकल के लिए भेजा। इसे करीब 4 से 5 माह का बच्चा बताया जा रहा है। पुलिस 318 आईपीसी में प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में मर्ग भी कायम कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए जावरा भेजा

शव का पोस्टमार्टम जावरा के सिविल अस्पताल में  कराया गया। मामले की विस्तृत जांच के लिए  सहायक उपनिरीक्षक विजय शेगोकर को नियुक्त गया है, जो क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के आधार पर भी जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *