वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेती में नवाचार कर आय दोगुनी करने पर जोर दिया जानकारों ने -

खेती में नवाचार कर आय दोगुनी करने पर जोर दिया जानकारों ने

🔲 उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का कृषक प्रशिक्षण

हरमुद्दा
आम्बा/रतलाम, 13 मार्च। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला रतलाम द्वारा स्थानीय संजय निकुंज (नर्सरी) में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सहभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नति विधि व खेती में नवाचार कर आय दोगुनी करने पर जोर दिया। शिविर में पिपलौदा तहसील सहित जिले के किसान सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिराम शाह बडायला माताजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल साईंराम, सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़ एवं उन्नत कृषक खुशाल पाटीदार कुशलगढ़ ने मां शारदा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।अतिथियों का स्वागत विकासखण्ड उद्यानिकी अधिकारी सूर्यप्रकाश शर्मा के द्वारा किया गया।

कृषि में नवाचार करने की आवश्यकता : शाह

श्री शाह ने कृषकों से कहा कि हमे परंपरागत खेती को छोड़कर आज के समय में कृषि में नवाचार करने की आवश्यकता है। खेतों में लगातार रासायनिक खादों एवं कीटनाशक डालने से हमारी खेती बंजर होती जा रही है। खेती के सुधार हेतु वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से केंचुए का ( जैविक) खाद बनाकर उसे खेतों में डालना चाहिए। जिससे हमारी खेती फिर से उपजाऊ होगी वही इसके साथ ही उत्पादन मे भी वृद्धि होगी।

योजनाओं से हुई है आई में बढ़ोतरी : गुडरखेड़ा

श्री गुडरखेड़ा ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों ने अपनी आय में बढ़ोतरी की है।कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा वैज्ञानिक डॉ. रोहतास भदोरिया ने किसानों को मृदा सुधार एवं नमूने लेने के तरीके बताते हुए बीजोपचार व पौध संरक्षण की जानकारी दी, वही कृषि विभाग की योजनाओं के बारें बताते हुए इनका लाभ उठाने की अपील की। डॉ. शशिराम जाखड़ ने किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उद्यान अधीक्षक शिवगढ़ जे सी मौर्य ने उद्यानिकी फसलों लगाकर खेतो में नवाचार करने की सलाह दी। उद्यान अधीक्षक रावटी अनिल कुमार जैन ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे तैयार करने के बारे में बताया। वरिष्ठ उद्यान अधिकारी रतलाम एस एस गरवाल एवं विस्तार अधिकारी धरमवीर सिंह ने उद्यानिकी विभाग में चल रही योजनाओं के साथ पॉलीहाउस एवं सेडनेस हाउस की जानकारी प्रदान की।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर ग्रामीण विस्तार उद्यान अधिकारी जवाहर चारेल, उद्यानिकी अधिकारी कैलाश चौहान, बालाराम पाटीदार आम्बा, उन्नत कृषक बालमुकुंद पाटीदार, हेमंत पाटीदार, डॉ.आजाद पाटीदार, मियाराम पाटीदार, सहित बड़ी संख्या तहसील सहित जिले के कृषक उपस्थित थे। संचालन डोसीगांव नर्सरी प्रभारी ए के जैन ने किया। आभार उद्यान अधीक्षक एसपी शर्मा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *