वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सदाबहार अभिनेत्री शशि कला का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर -

सदाबहार अभिनेत्री शशि कला का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

1 min read

 100 से अधिक फिल्मों में किया है अभिनय

हरमुद्दा
रविवार, 4 अप्रैल। अभिनेत्री शशिकला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई है। शशिकला ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थी। शशिकला ने कई कलाकारों के साथ काम किया था। पद्मश्री पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर अवार्ड भी उन्हें मिला है।

शशिकला 88 वर्ष की थीl शशिकला ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। अभी तक परिवार ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया है। शशिकला 100 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुकी है।

कई यादगार फिल्में दी उन्होंने

उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें फिल्म ‘आरती’ में नेगेटिव भूमिका निभाने के चलते काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 1962 में आई थी और इस फिल्म में मीना कुमारी, अशोक कुमार और प्रदीप कुमार की अहम भूमिका थी। इसके अलावा वह खूबसूरत, अनुपमा, बादशाह, आई मिलन की बेला और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी थी।

रुपहले पर्दे पर आ गई थी कम उम्र में ही

शशिकला एक मराठी परिवार से हैं और उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था ताकि वह अपने परिवार का भार उठा सके। वह सोलापुर से थी और काफी पसंद की जाती थीl उनकी भूमिकाएं लोगों को काफी अच्छी लगती थी।

मिले कई पुरस्कार

फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। वहीं फिल्म गुमराह के लिए भी उन्हें यहीं पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वहीं 2009 में उन्हें वी शांताराम अवार्ड भी दिया गया था। शशिकला को सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता था। उन्होंने विमल राय जैसे निर्देशक के साथ भी काम किया है। वहीं वह शम्मी कपूर और साधना के साथ भी नजर आ चुकी है।

कई टीवी सीरियल्स में भी किया है काम शशि कला ने

उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया हैl इनमें जीना इसी का नाम है, अपनापन, दिल दे कर देखो, सोनपरी और परदेसी बाबू जैसे नाम शामिल हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *