वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लॉक डाउन में सेवा से सरोकार : 500 लोग मदद के लिए रहेंगे तत्पर, हेल्पलाइन ग्रुप पुनः स्थापित -

लॉक डाउन में सेवा से सरोकार : 500 लोग मदद के लिए रहेंगे तत्पर, हेल्पलाइन ग्रुप पुनः स्थापित

1 min read

 समस्या पर इस नम्बर  9425195189 पर करना है msg

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अप्रैल। एक बार फिर परेशानियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में आम आदमी की मदद के लिए समाजसेवियों का दल पुनः सक्रिय हो गया है। लॉक डाउन में मदद के लिए एक हेल्पलाइन ग्रुप पुनः चालू किया गया। यह हेल्पलाइन के नाम से ही रहेगा व दो ग्रुप में मिलाकर 500 सदस्य सक्रिय रहेंगे।

समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने हरमुद्दा को बताया कि पिछली बार यह ग्रुप चार माह चला पुनःइसे एक्टिवेट किया जा रहा है।
कोई भी समाधान के लिए आपको सिर्फ इस नम्बर 94251 95189 पर msg करना होगा जो msg दोनों ग्रुप में चला जाएगा व सहयोग किया जाएगा।

आने वाली परेशानियों का होगा समाधान

इस ग्रुप में कुछ अधिकारी वर्ग भी है बाकी को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप अन्य msg जन्मदिन बधाई आदि प्रतिबंधित रहेंगे सिर्फ  आरही परेशानियों का ही समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *