वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लॉकडाउन का पहला दिन शांतिपूर्ण गुजरा, चला रोको टोको अभियान -

लॉकडाउन का पहला दिन शांतिपूर्ण गुजरा, चला रोको टोको अभियान

1 min read

🔲 टीकाकरण कार्यक्रम पर भी ध्यान

हरमुद्दा
पिपलौदा, 10 अप्रैल। तहसील क्षेत्र में लॉकडाउन का पहला दिन शांतिपूर्ण गुजरा। लगभग सभी ग्रामों में होटल की भट्ठियों सहित किराना दुकानों पर ताले लगे रहे। लॉकडाउन के एक दिन पहले ही लोगों ने अपनी व्यवस्था कर ली थी सुबह मैं सिर्फ दूध की यह उपलब्धि लोगों को हो सकी। बाहर घूमने वालों को जिम्मेदार रोको टोको अभियान के तहत घर के भीतर रहने की सलाह देते रहे।

कोरोना को बढ़ते देख जिले भर में लॉकडाउन के साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगातार टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों को भी बढ़ाया जा रहा है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ग्रामीण ने हरमुद्दा को बताया क्षेत्र में अभी कोरोना के प्रकरण नहीं है, लेकिन जिले में प्रकरण अधिक हो रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में 9 दिवस का लॉकडाउन किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा टीकाकरण

इसके लिए पिपलोदा तहसील क्षेत्र में 26 उप स्वास्थ्य केंद्रों वैसे 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्र में तथा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त जनपद पंचायत परिसर में टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर में भी एक केंद्र स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है टीकाकरण मैं सहयोग प्रदान कर अपना कोविड रोधी टीका अवश्य लगवा ले, इससे इस महामारी से बचाव के लिए प्रशासन के कार्यों में सहयोग हो सकेगा। लॉकडाउन के चलते नगर की तथा तहसील की विभिन्न सीमाओं पर चौकियां स्थापित की गई है, इसमें आने जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

बाहर घूमने वाले लोगों को घर में रहने की सलाह देते रहे अधिकारी-कर्मचारी

शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन प्रशासन के विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी लगातार घूम घूम कर बाहर घूमने वाले लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे थे। तहसीलदार किरण बरबड़े थाना प्रभारी दीपक मंडलोई सहित नगर परिषद के कर्मचारी लगातार लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

यहां पर होगा टीकाकरण

इसके लिए तहसील में रविवार को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मावता
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखेड़ा
उप स्वास्थ्य केंद्र पंचेवा
उप स्वास्थ्य केंद्र आम्बा
उप स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर
उप स्वास्थ्य केंद्र माताजी बडायला
उप स्वास्थ्य केंद्र नांदलेटा
उप स्वास्थ्य केंद्र धामेडी
उप स्वास्थ्य केंद्र चौरासी बडायला
उप स्वास्थ्य केंद्र हसनपलिया
उप स्वास्थ्य केंद्र मामटखेड़ा
उप स्वास्थ्य केंद्र माउखेड़ी
उप स्वास्थ्य केंद्र उपरवाड़ा
उप स्वास्थ्य केंद्र बोरखेड़ा
उप स्वास्थ्य केंद्र केसरपुरा
उप स्वास्थ्य केंद्र रनायरा
उप स्वास्थ्य केंद्र जड़वासा
उप स्वास्थ्य केंद्र रियावान

इसके लिए आधार कार्ड साथ ले जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *