वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 35 साल की महिला व 65 साल के पुरुष सहित चार हुए संक्रमित, रतलाम से दो महिला -

कोरोना वायरस : 35 साल की महिला व 65 साल के पुरुष सहित चार हुए संक्रमित, रतलाम से दो महिला

हरमुद्दा
रतलाम, 12 जून। कोरोना वायरस संक्रमण लगभग विदाई हो रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले से 4 संक्रमित आए हैं, जिसमें 2 महिला व दो पुरुषों हैं। रतलाम शहर से दो संक्रमित आए हैं। शनिगली सिलावटो का वास की महिला और डालू मोदी बाजार की महिला संक्रमित हुए हैं।

वरना मई जैसे हालात हो जाएंगे पैदा

भले ही संक्रमित आंकड़े काम हो रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस अभी खत्म हुआ नहीं है। इसलिए जिले के रहवासियों को मास्क लगाना, 2 गज की दूरी रखना और भीड़ से बचना जरूरी है। वरना मई जैसा हालात फिर पैदा हो सकते हैं।

मेडिकल कॉलेज  में  507 बेड रिक्त हुए

 शासकीय मेडिकल कॉलेज के 550 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में शनिवार को केवल 43 पेशेंट भर्ती थे, और यहाँ 507 बेड रिक्त हो गए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 11 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 09 मरीज को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 11 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 7 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 4 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 43 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 22 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं।मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 507 रहे। उन्होंने बताया कि आज  रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव्ड 7580,  डिस्ट्रीब्यूटेड  1557, कन्ज्यूमड 5943, करंट स्टाक 80 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *