वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिग्गजों को पछाड़ा, धामी होंगे उत्तराखंड के 11 मुख्यमंत्री -

दिग्गजों को पछाड़ा, धामी होंगे उत्तराखंड के 11 मुख्यमंत्री

1 min read

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद हुआ था पद खाली

 रविवार शाम को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ


हरमुद्दा
देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड में उपचुनाव की अनिश्चितताओं के बीच तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज थी। इसके बाद पार्टी ने कई नामों पर चर्चा की। इन नामों में चौबातखाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत, पुष्कार सिंह धामी और रितू खंडूरी के साथ-साथ दोईवाला से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दावेदारी भी थी। लेकिन आखिर में विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई। उत्तराखंड के 11 मुख्यमंत्री श्री धामी होंगे। ज्ञातव्य है शुक्रवार शाम को राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शुक्रवार दोपहर में देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। इस बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। रविवार शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा।

सामान्य कार्यकर्ताओं को चुना है पार्टी ने : धामी

उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘मेरी पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को चुना है। हम एक साथ मिलकर लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे। हम लोगों के लिए काम करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

कुछ जानकारी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के बारे में

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में हुआ। पिता सेना में रह चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी तीन बहनों के बीच अकेले भाई हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन के साथ-साथ औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है।

शुरुआती दौर में चर्चा तक नहीं थी धामी के नाम की

शुरुआती दौर में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था। लेकिन अचानक से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की रेस में सभी को पछाड़ दिया। पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह जिले के खटीमा से विधायक हैं। वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक पद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *